Always believe in yourself



हमेशा स्वयं पर भरोसा रखिये

Always believe in yourself

Believe in yourself Quotes,


Believe in yourself, believe in yourself hindi, hindi kavita in always believe in yourself, if you believe in yourself anything is possible, believe in yourself image, self belive quote,










हमेशा स्वयं पर भरोसा रखिये

Always believe in yourself

Believe in yourself Quotes,


हिंदी कविता




क्या हुआ गर,

जो पंख कट गए।

हम मुश्किलों में भी,

मुस्कुरा के डट गए।


दिल पता था टूटेगा कभी,

पर टूट कैसे जाने दूं।

डोर साँसों की जिंदगी से,

दूर कैसे जाने दूं।


दिल पता था टूटेगा कभी,

पर टूट कैसे जाने दूं।


समय बीत जाएगा यूं ही मगर,

इसे बीत कैसे जाने दूं।

फ़ितरतें भी रंग बदल देती हैं,

इन्हें मगर जीत कैसे जाने दूं।


वह लोग जो करते हैं फक्र मुझपर,

उन्हें दूर कैसे जाने दूँ।

जिंदा हूँ लोगों की खातिर अभी,

तो मौत कैसे आने दूँ।


दिल पता था टूटेगा कभी,

पर टूट कैसे जाने दूं।


होकर गुमनाम दुनियाँ से यूं ही,

खुद को मिटा कैसे लूं।

खिलाड़ी बनकर जीवन का,

मृत्यु को जिता कैसे दूँ।


माना जवानी चार दिन की सही,

यह चार दिन भी भुला कैसे दूं।

इन हंसते खेलते चेहरों को,

मैं बेवक्त रुला कैसे दूं।


दिल पता था टूटेगा कभी,

पर टूट कैसे जाने दूं।


लोगों के भरोसे को, 

मस्तक पर लगाना है।

जीतना जरूरी है अगर,

तो जीतने का इरादा है।


मंजिले तो मिलती हैं बिखरती हैं,

इन्हें छूट कैसे जाने दूं।

भरोसा खुद पर है अब तलक,

इसे रूठ कैसे जाने दूँ।


दिल पता था टूटेगा कभी,

पर टूट कैसे जाने दूं।

                           सचिन 'निडर'





                 

Post a Comment

0 Comments